हरिद्वार की गूंज (24*7)
![]() |
एटक (सीएफएफपी) के अध्यक्ष व जेसीएम मे एटक के केंद्रीय नेता के अध्यक्ष ए.के. दास ने कहा कि भेल प्रबन्धन शीघ्र जेसीएम की बैठक का आयोजन करे एवं श्रमिको के विभिन्न लम्बित मुद्दो का समाधान करे तथा अब भेल प्रबन्धन श्रमिको के सब्र का इम्तिहान न लें।
एटक उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष एम. एस. त्यागी ने कहा कि हमे संघर्ष दो मोर्चो पर करना होगा एक तरफ केन्द्र सरकार के विरुद्ध तथा दूसरी तरफ भेल प्रबन्धन के विरुद्ध क्योकि यह दोनो मिलकर भेल को निजीकरण की तरफ धकेल रहे है एवं इससे बचने का एक ही उपाय है एकजूट होकर संघर्ष और संघर्ष। इस दौरान एटक सीएफएफपी के का. अध्यक्ष नईम खान, एटक (हीप) के अध्यक्ष मनमोहन कुमार, आई.डी.पन्त, एटक के जिलाध्यक्ष मुनारिक यादव सहित सुभाष त्यागी, रविप्रताप राय, अमृत रंजन, बब्लू त्यागी, दीपक कुमार, गजेन्द्र कुमार, परमाल सिंह, , घनश्याम यादव, सौरभ कण्डवाल, विकास चौधरी, पवन कुमार, अशोक शर्मा, संकल्प त्यागी, अजित सिंह, राजेश कुमार, रोहित सिंह, जितेन्द्र पटेल, भूषण मेहता, राजीव शर्मा, सतेन्द्र कटारिया, विक्रान्त त्यागी, रईस आलम, गोपाल शर्मा, जितेन्द्र प्रसाद, प्रदुमन त्यागी, देवाशीष जोशी, भुवन भट्ट आदि उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours