हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। जूना अखाड़े के श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने कहा कि चीन के लगते उत्तराखंड में सीमावर्ती इलाकों से लगातार हो रहा पलायन चिंता का विषय है षड्यंत्र के तहत स्थानीय नागरिकों की संपत्ति खरीद कर बाहरी लोगों को बताया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र में निवास कर लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए। पलायन रोकने के लिए श्रद्धालु भक्तों के सहयोग से संत समाज को शिक्षा, चिकित्सा और बेरोजगार के साधन उपलब्ध कराने के लिए अभियान चलाया जाए। उन्होंने जूना अखाड़े में पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने कहा कि उत्तराखंड की भौगौलिक परिस्थितियां बेहद विषम है। विषम परिस्थितियों में वहां रहने के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होना बहुत ही आवश्यक है। प्राचीन ऐतिहासिक मंदिरों के संरक्षण और प्रचार प्रसार हिमालय क्षेत्र में शिक्षा चिकित्सा व रोजगार के साधन उपलब्ध कराकर पलायन रोकने का प्रयास किया जाना चाहिए। इस दौरान निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज भी मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours