हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर पुलिस ने रात को स्कूल के अंदर घुस कर पानी की मोटर चोरी करने वाले एक आरोपी चोर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने चोरी की गई पानी की मोटर भी बरामद की है बता दें कि मुंडाखेड़ा कला गांव निवासी अशोक कुमार सैनी ने अपने स्कूल जो गांव मे ही स्थित है उसमें से बीती 9 सितंबर को पानी की मोटर चोरी होने की तहरीर लक्सर कोतवाली पुलिस को देकर पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगाई थी लक्सर पुलिस तभी से ही चोरों की तलाश कर रही थी जहां पुलिस को आज सफलता हाथ लगी है पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त दीपक कुमार उर्फ दीप को गिरफ्तार कर लिया। वही कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया अभियुक्त दीपक कुमार से स्कूल से चोरी की गई मोटर भी बरामद कर ली गई है उन्होंने बताया अभियुक्त दीपक मुंडाखेड़ा कला गांव का ही निवासी है जिसके खिलाफ संबंधित कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours