हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में वासु मल्टी स्पेशलिस्ट क्लीनिक में पंडित गंगाधर मिश्रा सेवा समिति के सौजन्य से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें गाइन, पीडिया, आर्थो व फिजिशियन के डॉक्टर भी थे और ब्लड टेस्ट भी निशुल्क किया गया। जिसमें संस्था के एमडी शशिधर मिश्रा ने बताया कि यह शिविर चार दिन के लिए लगाया गया है और आज देहरादून से स्पेशलिस्ट डॉक्टर बुलाए गए हैं। वासु मल्टी स्पेशलिस्ट के अंतर्गत ही उनका यह शिविर लगाया गया है जिसमें ओपीडी के साथ-साथ ब्लड टेस्ट भी निशुल्क कर रहे हैं। ताकि लोगों को अधिक से अधिक सुविधा मिले। शिविर में मौजूद स्पेशलिस्ट क्लीनिक की ब्रांच मैनेजर सुगंधा अग्रवाल, क्लीनिक मैनेजर माधुरी सिंह, डॉक्टर विवेक एमडी मेडिसन, डॉक्टर खुशाल अहमद, डॉक्टर प्रीति पांडे, डॉक्टर राजन मोहन, डॉक्टर अरुण ध्यानी, डॉक्टर इमाम व डाक्टर एन कुमार आदि मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours