हरिद्वार की गूंज (24*7)
![]() |
संयुक्त मोर्चा की प्रमुख मांगे इस प्रकार हैं
ऊर्जा निगम के कार्मिकों को छठे वेतनमान में मिलने वाली एसीपी की पुरानी 9,5,5 व्यवस्था यथावत दी जाए। उपनल के माध्यम से कार्य कार्योजित कार्मिकों के नियमितीकरण एवं समान कार्य हेतु समान वेतन को लेकर लगातार शासन प्रशासन से वार्ता कर रहे हैं व वर्ष 2017 में ऊर्जा निगम के कार्मिक आंदोलनरत थे तब 22 दिसंबर 2017 को कार्मिकों के संगठनों तथा सरकार के बीच द्विपक्षीय समझौता हुआ परंतु आज तक उस समझौते पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। ऊर्जा निगम के कार्मिक इस बात से क्षुब्ध हैं कि सातवें वेतन आयोग में उनकी पुरानी चली आ रही 9-5-5 की एसीपी व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है, जो कि उन्हें उत्तर प्रदेश के समय से ही मिल रही थी। यही नहीं पे मैट्रिक्स में भी काफी छेड़खानी की गई। सभाओं में वक्ताओं ने घोर आक्रोश प्रकट किया कि लगातार कई वर्ष से संघर्ष करने के बाद भी कर्मचारियों की 9 वर्ष, 14 वर्ष, 19 वर्ष की एसीपी की व्यवस्था पर कोई आदेश जारी नहीं हुए। संविदा कार्मिकों को समान कार्य समान वेतन के विषय में कोई कार्यवाही नहीं हुई| इसके अतिरिक्त ऊर्जा निगमों में इंसेंटिव एलाउंसेस का रिवीजन नही किया जिस कारण ऊर्जा निगम के कार्मिकों को मजबूर होकर दिनांक 27 जुलाई 2021 को हड़ताल के लिए बाध्य होना पड़ा। यदि सरकार एवं निगम प्रबंधन कार्मिकों की जायज मांगों पर पूर्व में ही सकारात्मक कार्यवाही करता तो हड़ताल की स्तिथि नहीं बनती और जनता को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। यदि अभी भी सरकार द्वारा समझोते का क्रियान्वयन करते हुए आदेश जारी नही किए गए तो 06 अक्टूबर से पुनः हड़ताल के लिए बाध्य होना पड़ेगा। सभा में मोर्चा द्वारा सरकार से अपील की गई कि सरकार शीघ्र की कर्मी को की न्यायोचित मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही करते हुए आदेश निर्गत करें जिससे कि सरकार एवं कार्मिकों के बीच परस्पर विश्वास का माहौल बना रहे और किसी भी प्रकार की औद्योगिक अशांति पैदा ना हो। सभा के अंत में कर्मचारियों द्वारा संकल्प लिया गया जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा तब तक वह अपनी आवाज उठाते रहेंगे। कार्यक्रम में इंजीनियर अरविंद कुमार, संदीप शर्मा, सन्नी गोस्वामी, अनुज जूड़ीवाल, कमल सिंह, नीरज कुमार, हयाद सिंह बोरा, शालिनी चौहान, प्रियंका, आलोक चौहान आदि ने अपने विचार रखे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours