हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लकसर। एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने लक्सर व खानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो का आकस्मिक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और विभिन्न अनुभागो व कक्षो में कार्यरत कर्मचारियों से उनकी प्रगति की जानकारी भी ली। वहीं उन्होंने बताया निरीक्षण के दौरान दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कोविड-19 का टीकाकरण और सैंपलिंग का कार्य चलता पाया गया इसके साथ ही कोविड-19 के संक्रमण और नियंत्रण से बचाव के लिए दोनों केंद्रों में पर्याप्त संख्या में बेड और औषधियां उपलब्ध हैं उन्होंने यह भी बताया कि दोनों सामुदायिक केंद्रों में आकस्मिक परिस्थितियों के लिए स्टाफ की तैनाती भी की गई है। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनिल वर्मा डॉ विनीत कुमार व अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours