हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। एकड़ कला गांव में गणेश जी की शोभा यात्रा बड़े धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारंभ श्री पंचायती निर्मल अखाड़ा इक्कड़ के कोठारी महंत जसविंदर और किसान मोर्चा जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह चौहान मंडल अध्यक्ष विकास कुमार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी ग्राम वासियों को गणेश जी की शोभायात्रा निकालने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस समय गणेश जी घर घर में विराजे हुए है। गणेश जी की कृपा सभी पर बनी हुई है। सभी लोग आपसी भाईचारा बनाकर शोभायात्रा को निकाले और एक दूसरे का सम्मान करें। उन्होंने नौजवानों को धार्मिक आयोजन करने पर बधाई दी। धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि गणेश जी का आर्शीवाद सभी मानव जाति पर बनी रहे, कोरोना जैसी महामारी से पूरे मानव जगत की रक्षा की कामना की। इस अवसर पर शोभायात्रा कमेटी के सदस्यों ने सभी अतिथियों का फूल माला  पहनाकर कर स्वागत किया। इस अवसर पर सुशील कुमार, सौरभ शर्मा, अमित कुमार सैनी, अंकित कुमार, दीपक कुमार, महावीर, सतीश कुमार, आशीष कुमार के अतिरिक्त बड़ी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours