हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर में आज बूथ समीक्षा करने पहुंचे उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के बसपा प्रभारी प्रदीप जाटव उत्तराखंड बसपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश गौतम, जिला अध्यक्ष बावरा सहित भाजपा के पूर्व विधायक शहजाद व राजेंद्र चौधरी पहुंचे जहां बसपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया इस दौरान प्रदेश प्रभारी प्रदीप जाटव ने कहा उत्तराखंड में पार्टी को बूथ लेवल तक मजबूत करने की जरूरत है उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी उत्तराखंड में सीटें जीतकर अपने पैर जमाने का काम करेगी उन्होंने कहा उत्तराखंड में जनता बीजेपी और कांग्रेस से त्रसत हो चुकी है उत्तराखंड की जनता अब प्रदेश में बदलाव चाहती है उन्होंने कहा कि बसपा ऐसी पार्टी है जिसके साथ सभी का विकास संभव है उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा की जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुने और उन्हें दूर करने की हर संभव कोशिश करें। वही कार्यक्रम में पहुंचे बसपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश गौतम ने कहा कि बसपा इस बार उत्तराखंड में अहम भूमिका निभाएगी उनके बगैर कोई भी राजनीतिक दल सरकार नहीं बना पाएगा उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में इस बार बसपा की सरकार होगी अगर बसपा की सरकार नहीं बनी तो कोई भी दल बसपा के सहयोग के बिना उत्तराखंड में सरकार नहीं बना पाएगा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours