हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) ऋषिकेश। ऋषिकेश क्षेत्र में रहने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ चिल्ला के जंगल में ले जाकर दुष्कर्म की खबर से सामने आई है जिससे शहर भर में हड़कंप मच गया है। ऋषिकेश पुलिस ने आरोपी फरमान पुत्र याकूब निवासी भिक्कमपुर लक्सर को आईडीपीएल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने बताया कि स्थानीय व्यक्ति ने तहरीर देते हुए फरमान पर आरोप लगाया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री पूजा (काल्पनिक नाम) को बहला हौसला कर जिला के जंगल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं छात्रा की अश्लील तस्वीरें भी आरोपी ने कैमरे में कैद कर ली जब यह बात छात्रा को पता लगी तो उसने अपने परिजनों को बताया ऋषिकेश कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को शिकायत की इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मु०अ०सं  444/2021, धारा- 363, 366, 376आईपीसी एवं धारा 3, 4 पोक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। घटना 5 सितंबर की बताई जा रही है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours