हरिद्वार की गूंज (24*7)

(नीटू कुमार) हरिद्वार। सहारनपुर पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ० सर्वपल्ली राधा कृष्ण के जन्मदिवस व शिक्षक दिवस के उपलक्ष में थैलासीमिया बीमारी से पीड़ित बच्चो की सहायतार्थ 112 रक्तवीरो ने किया अपने लहू का दान। बताते चले कि सर्वप्रथम पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ० सर्वपल्ली के चित्र पर पुष्प अर्पित कर गोष्टि की गई ततपश्चात प्राचार्य राजपाल सिंह ने रक्तदान शिविर में रिबन काटकर विधिवत उद्घाटन कर किसान सेवक इंटर कालेज में शिविर प्रारम्भ हुआ। कस्बे के किसान सेवक इंटर कॉलेज में रक्तदान के लिए जनपद सहारनपुर मे अलख जगाने वाली फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में सुबह 9 बजे से ही रक्तदाता उत्साह के साथ पहुचने लगे थे। युवायों के साथ युवतियों में भी रक्तदान के लिये भारी उत्साह देखा गया जबकि 40 से भी अधिक रक्तदातायो ने पहली बार रक्तदान करने पर हर्ष की अनुभूति का अहसास कर बताया कि थैलासीमिया बच्चो के लिये खूनदान करने से उन्हें बड़ा अच्छा लग रहा है व गर्व की अनुभूति भी हो रही है। कोर्डिनेटर अभय राज व योगेश पँवार ने बताया कि नानोता कस्बे में रक्तदान के लिए अलख जगाने वाली पूरी एफ.बी.डी टीम बधाई की पात्र है। उन्होंने ट्रस्ट के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ट्रस्ट की और से आयोजित होने वाला नानोता क्षेत्र में ये पहला रक्तदान शिविर है भविष्य में हम हमेशा टीम के सहयोग के लिए तैयार रहेगे और आमजन को रक्तदान के विषय मे जो भ्रांति है उसको दूर करने के सार्थक प्रयास करते रहेंगे। रक्तदान शिविर सयोंजक राहुल सिंह व विकास चौधरी ने बताया कि यह शिविर भी गम्भीर बीमारी से पीड़ित बच्चो को ही समर्पित है, आज का ये महादान वास्तव में सराहनीय है हम हृदय से सभी रक्तवीरो का आभार व्यक्त करते है और मानव सेवा के लिए टीम दिन रात सेवा के लिए तत्पर रहेगी। एफ.बी.डी अध्यक्ष पंकज कुमार व संस्थापक तरुण भोला ने बताया कि रक्तदान के प्रति जिस उत्साह के साथ आज रक्तवीरों ने थैलासीमिया बीमारी से पीड़ित बच्चो की सहायतार्थ रक्तदान किया है उससे स्पष्ट है कि लोगो मे इन बच्चो के प्रति कितना सम्मान है इसलिये हमारा ट्रस्ट हमेशा पीड़ित मानवता सेवार्थ के लिए तत्पर रहता है, रक्त की कमी से कोई मृत्यु ना हो, हमारा प्रमुख ध्येय यही है। रक्तदान करने वालो में मनोज, अंशिता पवार, मनी रंधावा, मोनी राणा, सुबोध राणा, अनुराग, जयदीप, अमरजीत, सुधीर, रोबिन, संदीप, शिवकुमार, सचिन नामदेव, मोहित सैनी, राधे श्याम व रुक्मेश आदि मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours