हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(गगन शर्मा) हरिद्वार। विकास खण्ड खानपुर में न्याय पंचायत गोरधनपुर के 'गोरधनपुर संकुल स्तरीय संघ' का निर्माण 12 ग्राम संगठनों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष पदाधिकारियों ने खण्ड विकास अधिकारी पवन सिंह सैनी की अध्यक्षता में किया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के बारे में विशेष जानकारी देते हुए बीएमएम विशाल शर्मा ने उपस्थित सदस्यों के समूहो पर ग्राम संगठनो सी.एल.एफ निर्माण के उद्देश्यों तथा कार्य प्रणाली पर पूर्ण चर्चा की तथा तत्पश्चात पूर्ण पारदर्शिता से पदाधिकारियों का चयन पूर्ण करवाया। इस कलस्टर में गोरधनपुर न्याय पंचायत स्थित प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्थित प्रत्येक समूह को जोड़कर उनको आजीविका संवर्धन हेतु प्रयास किया जाएगा। इस कलस्टर से जुड़े 12 ग्राम संगठनो में लगभग 90 से ज्यादा स्वयं सहायता समूह की कुल 900 महिलाएं सीधे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकेगी। बैठक में सहायक खण्ड विकास अधिकारी जोगेंद्र सिंह राणा ब्लॉक मिशन प्रबंधक विशाल शर्मा, क्षेत्र समन्वयक राकेश बावरा, एनआरएलएम विशाल सैनी, डी.इ.ओ. चित्रांश परमार हिमांशु सैनी, रोहित सैनी उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours