हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी मंडल हरिद्वार ग्रामीण उत्तर की बूथ सत्यापन मीटिंग का आयोजन बूथ अध्यक्ष संजीव कुमार के आवास पर किया गया। बूथ सत्यापन मीटिंग में बोलते हुए जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी हर बूथ पर 21 कार्यकर्ताओं को खड़ा कर रही है, जिससे कि बूथ मजबूत होगा। इसी क्रम मे संजीव कुमार को जमालपुर कला में बूथ की जिम्मेदारी दी गई है। बूथ अध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा उन्हें बूथ की जिम्मेदारी दी गई है। वो अपने बूथ पर प्रत्येक घर-घर में भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और रीतियों को जन जन तक पहुँचाने का वादा किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शर्मिला बगवाड़ी, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार, नरेश कुमार, चीनू चौधरी, ग्राम प्रधान सुशील राज राणा, विस्तारक नवीन कुमार आदि उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours