हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। बुधवार को लक्सर तहसील में एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हरिद्वार जिलाधिकारी द्वारा रणनीति व दिए गए निर्देशों के क्रम में चयनित 10 ग्रामों में 3 दिन के अंतर्गत सौ परसेंट टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करने पर चर्चा की गई। वही लक्सर एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी लक्सर व खानपुर को निर्देशित किया गया है कि विद्यालय में अध्ययनरत 18 वर्ष से अधिक आयु के समस्त छात्र-छात्राओं और विद्यालय में तैनात स्टाफ का सत प्रतिशत टीकाकरण अनुसूचित कराएं साथ ही विद्यार्थियों की टोलियां बनाकर चयनित ग्रामों में लोगों को प्रेरित करने के लिए भेजें। इसके साथ ही विद्यालय स्तर पर पोस्टर आदि प्रतियोगिता भी कराएं और प्रतियोगिता में चयनित पोस्टरों को संबंधित ग्रामों के सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा करवाएं ताकि अधिक से अधिक लोग टीकाकरण के लिए प्रेरित हो सके। उन्होंने बाल विकास परियोजना अधिकारी को भी निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से डोर टू डोर सर्वे कराएं और टीकाकरण से वंचित लोगों की सूची को अद्यतन करते हुए टीकाकरण अनुसूचित कराएं। वहीं उन्होंने खंड विकास अधिकारी को भी निर्देशित किया की प्रत्येक गांव के लिए ब्लॉक स्तर से एक अधिकारी की तैनाती कर दें जो ग्राम स्तर पर ग्राम निगरानी समिति के पदाधिकारियों से समन्वय कर टीकाकरण लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी को प्रत्येक गांव में टीकाकरण लक्ष्य को प्राप्त करने व लोगों को प्रेरित करने और टीकाकरण कार्यक्रम में तैनात कार्य में सहयोग करने के लिए पुलिस की तैनाती करने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया बैठक में निर्णय लिया गया है कि लक्सर तहसील स्तर से चयनित 10 ग्रामों में प्रभारी तथा सह प्रभारी अधिकारियों की तैनाती की जाए साथ ही तहसील अंतर्गत समस्त विद्यालयों और आईटीआई पॉलिटेक्निक कॉलेजों के प्रधानाचार्य प्राचार्य को 18 वर्ष से अधिक आयु के छात्र छात्राओं को 100% टीकाकरण करवाने के लिए पत्राली प्रेषित किया जाए। बैठक में, पुलिस क्षेत्राधिकारी बहादुर सिंह चौहान, खंड विकास अधिकारी मनमोहन सिंह रावत, डॉ अनिल वर्मा चिकित्सा अधीक्षक, डॉ विनीत कुमार प्रभारी चिकित्सा अधिकारी खानपुर, बाल विकास परियोजना अधिकारी मंजेश्वरी रावत, डॉ कोमल चिकित्सा अधिकारी, आशीष शर्मा बीपीएम तथा बीटीएफ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours