हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(नीटू कुमार) हरिद्वार। देश की आज़ादी के आज़ाद हिंद फौज गोरखा समाज के प्रथम पंक्ति जांबाज भारतीय शहीद दुर्गामल्ल की 77 वी पुण्यतिथि पर नगर स्थित गंग नहर स्थापित शहीद दुर्गामल्ल की प्रतिमा पर गोरखा समाज के अध्यक्ष जसवंत सिंह थापा के नेतृत्व में समस्त गोरखा समाज के प्रबुद्ध नागरिकों व श्रद्धांजलि कार्यक्रम अतिथि मानवाधिकार संगठन ब्यूरो व राष्ट्र सम्मान संघ प्रदेश अध्यक्ष नवीन कुमार जैन एडवोकेट ने फूलमाला पहनाकर शहीद दुर्गामल्ल की 77वी पुण्यतिथि शत शत नमन कर नमनपूर्ण श्रद्धांजलि दी। गोरखा समाज के अध्यक्ष जसवंत सिंह थापा ने कहा कि शहीद मेजर गोरखाओं की एक अभूतपूर्व निशानी जो रूड़की नहर किनारे चौक पर स्थित है वह उत्तराखंड के लिए गौरव का प्रतीक है। उन्होंने देश व राष्ट्र की सेवा में आज़ाद हिंद फौज में मेजर के पद पर रहकर देश की आज़ादी के लिए युवाओं को जोड़ आज़ाद हिंद फौज को पुख्ता शक्ति दिलाई थी। उनके राष्ट्र प्रेम व बलिदान देश के समस्त गोरखा समाज के लिए गर्व का विषय है। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित अतिथि मानवाधिकार संगठन ब्यूरो व राष्ट्र सम्मान अध्यक्ष नवीन कुमार जैन एडवोकेट व रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विचार व्यक्त कर कहा कि देश की आज़ादी प्राप्ति में गोरखा समाज का अहम योगदान रहा है। शहीद मेजर दुर्गामल्ल ने 1931में गोरखा राइफल्स 2/1 बटालियन में राष्ट्र सेवा हेतु 18 वर्ष की उम्र में ही भर्ती हो गए थे उन्हें सिंगल ट्रेनिंग पर सेना ने महाराष्ट्र भेज दिया था। बटालियन सेवा में 10 वर्ष पश्चात 1941 में बटालियन के साथ मलाया पहुँचे 1 सितंबर 1942 को सिंगापुर में आज़ाद हिंद फौज में महत्वपूर्ण भूमिका मेजर पद व गुप्तचर विभाग में सौपी गई शहीद को कोहिमा मणिपुर उखरुल में गुप्त सूचना एकत्र करने के जुर्म में अंग्रेजी हुकूमत ने पकड़ लिया और 15 अगस्त 1944 को लाल किले की सेंट्रल जेल रखा गया था। 10 दिन बाद 25 अगस्त 1944 को फांसी पर चढ़ाया गया था हम सब व राष्ट्र कभी भी शहीद दुर्गामल्ल के बलिदान को भुला नहीं पाएगा। हम गोरखा समाज के समस्त नागरिकों से उम्मीद करतें है कि अपने बच्चों में शहीद के जीवन चरित्र व बलिदान की भावना की गाथा को अंगीकार कराए ताकि देश की रक्षा व सुरक्षा हेतु शहीद दुर्गामल्ल जैसे जांबाज राष्ट्र दायित्व निभा भारत माता की सुरक्षा को सुदृढ़ व शक्तिशाली रखा जा सके। पुण्यतिथि श्रद्धांजलि सभा में पूर्व अध्यक्ष बुद्धि सिंह राणा, प्रदीप लेपचा, कमल राणा, गोरखा समाज उपाध्यक्ष दुर्गा थापा, रविंद्र गुरुंग कोषाध्यक्ष, महासचिव बिमला थापा, क्षेत्रीय प्रमुख राजेंद्र गुरुंग, कृष्ण कुमार, धर्म सिंह, सहजाद अल्वी, रजनी थापा, बिमला देवी, तुलसी देवी, हरि बहादुर गुरंग, सुरजा बहादुर आदि मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours