हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। ब्लॉक रुड़की के ग्राम गुम्मावाला माजरी में आज भारतीय किसान यूनियन (किसान) जिलाध्यक्ष के द्वारा राजेश सैनी को रुड़की ब्लॉक का ब्लॉक उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर गांव के सैकड़ों युवा किसानों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई एवं उनको को किसानों के अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राव आस्कर के द्वारा नवनियुक्त ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेश सैनी को संगठन के प्रति समर्पित एवं किसान हित के लिए कार्य करने एवं संगठन का विस्तार करने की शपथ दिलाई गई। जिला उपाध्यक्ष राव आरिफ के द्वारा उपस्थित किसानों को किसान हितों के बारे में जागरूक किया गया इस अवसर पर डॉक्टर फुरकान ब्लॉक उपाध्यक्ष भगवानपुर एवं अन्य किसान उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours