हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए गए पोस्टरों पर भाजपा सरकार द्वारा मुकदमें व पोस्टर विवाद पर आज आम आदमी पार्टी ने प्रेस रिलीज जारी कर सीधे मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। आप के प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि हमारे पोस्टरों से आखिर भाजपा को क्या नाराजगी है। इस पोस्टर में एक तरफ कर्नल कोठियाल व दूसरी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फोटो लगाई गई है। पोस्टर में कर्नल कोठियाल को देशभक्त व सीएम धामी को नेता लिखने पर भाजपा आखिर क्यों नाराज है। उन्होंने कहा कि क्या सीएम धामी नेता नहीं हैं और क्या सीएम धामी को नेता कहना गलत है। उन्होंने आगे भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा के उन्हीं वरिष्ठ नेताओं को ज्यादा आपत्ति है जो सीएम बनने पर पुष्कर सिंह धामी को अपना नेता मानने से नाराज थे। उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है 2022 मे होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दूर-दूर तक नही दिखेगी। जिसकी मुख्य वजह इनका आपसी कलह है जो हरीश रावत और प्रीतम सिंह के बीच कई बार सार्वजनिक तौर पर जनता के सामने आ चुकी है। आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भण्डारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी आम जनता से ही सवाल पूछती है और पोस्टर लगाने का उद्देश्य भी जनता से पूछना था कि उन्हें सिर्फ एक नेता चाहिए या फिर एक सच्चा देशभक्त। भाजपा आप पार्टी की बढती लोकप्रियता से घबरा गई है। आप पार्टी के कार्यकर्ताओं पर बेवजह मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं उन्हें जेल भेजा जा रहा है जो भाजपा बौखलाहट को दर्शाता है। भाजपा सत्ता का पूरी तरह दूरप्रयोग कर रही है और अब भाजपा की समझ में आ चुका है कि आम आदमी पार्टी की लोकप्रयिता से उनका जनाधार लगातार कम हो रहा है। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि भाजपा आम आदमी की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर हड़बड़ा गई है और लिहाजा अब आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर मुकदमें कर रही है। कई जगहों पर तो मारपीट भी हो चुकी है साथ ही उन्होंने पोस्टर मामले में भाजपा पर जानबूझकर विरोध करने का आरोप भी लगाया। जिला सचिव अनिल सती ने कहा की आज लोग बदलाव चाह रहे हैं और आप पार्टी की नीतियों से प्रेरित होकर लोग आप पार्टी से जुड़ रहे हैं। दूसरी तरफ अब अपनी सियासी जमीन को खिसकता देखकर भाजपा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से द्वेष की राजनीति कर रही है जो निंदनीय है और आप पार्टी कडे शब्दों में इसकी निंदा करती है। इसके अलावा उन्होंने कहा आप पार्टी का ये मानना है कि अगर लडाई लडनी है तो भाजपा नीतियों की लडाई लडे ना कि ओछेपन की दोहरेपन की नीति अपनाई जा रही है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours