हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशानुसार मादक द्रव्य एवं मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री की रोकथाम व मादक द्रव्य एवं मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर के दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रानीपुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें गठित टीम द्वारा मादक पदार्थों की अवैध बिक्री करने वालों की पता रसी-सुराग रसी करते हुए सूचना संकलित कर। आज चौकी प्रभारी सुमन नगर उप निरीक्षक प्रमोद नेगी द्वारा कॉन्स्टेबल संजय तोमर, कॉन्स्टेबल महेंद्र तोमर व हो०गा० प्रमोद के साथ सुमन नगर चौकी क्षेत्र अंतर्गत स्थान बंदा नंबर 3 वीआईपी कॉलोनी चौराहे पर अभियुक्त हसनैन पुत्र जमील निवासी ग्राम गढ़, थाना रानीपुर, हरिद्वार को कब्जे में 4 ग्राम स्मैक रखने के साथ तथा अभियुक्त हुसैन पुत्र जमील निवासी ग्राम गढ़, थाना रानीपुर, हरिद्वार को कब्जे में 4 ग्राम स्मैक रखने के साथ समय 11:30 बजे गिरफ्तार किया गया। जिस संबंध में कोतवाली रानीपुर पर उपरोक्त अभियुक्त गणों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 387/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। पकड़े गए अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में 1- उप निरीक्षक प्रमोद नेगी चौकी प्रभारी सुमन नगर कोतवाली रानीपुर, 2- का० संजय तोमर 3- का० महेंद्र तोमर 4- होमगार्ड प्रमोद थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार शामिल रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours