हरिद्वार की गूंज (24*7)

(राव ज़ुबैर पुंडीर उत्तर प्रदेश प्रभारी) उत्तर प्रदेश। लायंस क्लब दिल्ली पश्चिम विहार गोल्ड के कार्यकर्ताओ ने गौशाला में गायों के लिए चारे व गुड़ की व्यवस्था कराई। लायंस क्लब दिल्ली पश्चिम विहार गोल्ड के वरिष्ठ सदस्य एवं प्रमुख समाजसेवी अनिल गुप्ता ने बताया कि क्लब के मासिक गोग्रास सेवा प्रोजेक्ट के अंतर्गत क्लब के सदस्य नजफगढ़ पिजरापोल सोसाइटी गौशाला नंबर तीन में इकट्ठा हुए। उन्होंने यहां पर गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाया। इस मौके पर उप जनपद अध्यक्ष भारत भूषण मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए, जबकि अनिल गौतम जेड सी व मनीष साहनी सीएसडी कम्यूनिकेशन ने अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। अनिल गुप्ता गौशाला में निरंतर गायों की सेवा करते रहते हैं और समाज के सभी कार्यों में अग्रणी रहते हैं। इस मौके पर प्रोजेक्ट के चेयरपर्सन आनंद शर्मा, प्रवीण कुमार, अमित राठी, क्लब के प्रधान रोहित गुप्ता, सचिव प्रवीण कूलवाल, कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता आदि थे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours