हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। आज जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष गुलशन खत्री ने बैठक कर चार धाम यात्रा एवं धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबन्ध को लेकर रोष जताया। उन्होंने कहा कि ये कैसा वायरस हे जो चारधाम यात्रा, श्री कृष्ण जन्माष्टमी जैसे धार्मिक आयोजनों पर तुरंत लोगों को जकड़ लेता है। परंतु वहीं जब रक्षा बन्धन पर राजनेता रक्षा बन्धन आयोजन के नाम पर हजारों की भीड़ इकट्ठा करते हैं, आगामी चुनावों को लेकर बड़े बड़े आयोजन बिना कोरोना गाइड लाइन का पालन किए करते हैं आए दिन बड़े नेताओं की रैलियों में भीड़ इकट्ठा करते है तो ये वायरस गायब हो जाता है।  उन्होंने केंद्र व राज्य सरकारों को चेताया कि अगर वाकई कोरोना वायरस की तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है तो चारधाम जैसी धार्मिक यात्राओं, धार्मिक आयोजनो के साथ ही सभी तरह के राजनीतिक आयोजनो पर भी तुरन्त सख्ती के साथ रोक लगाकर करोना गाइड लाइन का सख्ती से पालन कर आमजन के जीवन को इस वायरस रूपी खतरे से बचाए। इसके लिए यदि चुनावो को भी टालना पड़े तो   कोई बड़ी बात नहीं चुनाव देश की जनता की जान से ज्यादा नहीं हे सरकारें भी जनमानस के कल्याण के लिए बनती ओर बिगड़ती हैं। खंडहरों ओर श्मशानों को सरकार की जरूरत नहीं होती इसलिए सरकार ईमानदारी से अपना राज धर्म निभाते हुए कोरोना कि तीसरी लहर को लेकर स्थिति साफ कर आमजन के खोफ को दूर करें। बैठक में अनिल ठाकुर, राजेश बादल, सुंदर उपाध्याय, एस एन शर्मा, राकेश वर्मा व रमेश वर्मा आदि सदस्यों ने भी करोना कि तीसरी लहर को लेकर स्थिति साफ करने की मांग की।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours