हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरियाणा के करनाल मे किसानों पर हुई लाठीचार्ज को लेकर गुस्साए किसानों ने लक्सर में आज भारतीय किसान यूनियन अम्बावत के बैनर तले सैकड़ो किसानो ने पैदल और ट्रैक्टरो पर सवार होकर बसेड़ी गांव से रुड़की लक्सर तिराहे तक रेली निकालकर हरियाणा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और मोदी सरकार हरियाणा सरकार मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाते हुए हरियाणा सरकार का पुतला फूंका। वही भारतीय किसान यूनियन अम्बावत के प्रदेश अध्यक्ष विकास सैनी ने हरियाणा में किसानों पर हुई लाठीचार्ज की घोर निंदा करते हुए कहा कि करनाल में हमारे दो किसान भाई शहीद हो गए जिस तरह सरकार ने किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है आने वाले चुनाव के समय में यहां का किसान और युवा सरकार की कमर तोड़ने का काम करेंगे उन्होंने कहा कि हमारी मांग है जो हमारे किसान हरियाणा में शहीद हुए हैं और जिन्हें चोटें लगी हैं उन्हें कम से कम पचास, पचास लाख रुपए का मुआवजा सरकार तुरंत दे, नहीं तो किसान सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा और इस बेलगाम सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का करेगा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours