हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। आप कार्यकर्ता की रिहाई पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से किया स्वागत। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमानत मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए फूल मालाओं से स्वागत किया। और इसे सत्य की जीत बताया देर शाम 6 बजे पार्टी के कार्यकर्ता  जिला कारागार जेल चोक पर एकत्रित होने शुरू हो गए थे जैसे ही शाम 7:30 बजे राकेश यादव  बाहर आए आप कार्यकर्ताओ ने स्वागत करते हुए फूल मालाओं से लाद दिया। नारे लगाते हुए उन्हें पार्टी कार्यालय पर लाकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ओ पी मिश्रा ने कहा कि पुलिस प्रसाशन सत्ता के दबाव में काम कर रहा है और आप कार्यकर्ताओ को झूठे मुकदमे में फसाया जा रहा है। विधुत विभाग और निगम द्वारा एक पक्षीय कार्यवाही कर आप नेताओ पर मुकदमे कराए गए। जबकि बिजली के खम्बो और सरकारी संपत्तियों पर भाजपा  और अन्य पार्टियों के बैनरों से पटा पड़ा है जबकि उनके खिलाफ मुकदमे न करना और एकपक्षीय कार्यवाही करना सत्ता पक्ष का दबाव दिखाता है। आम पार्टी ऐसे फर्जी मुकदमो से डरने वाली नही है। प्रदेश उपाध्यक्ष  महिला मोर्चा हेमा भण्डारी ने कहा कि राकेश यादव का कसूर बस इतना सा था रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को मुफ्त यात्रा का लाभ देना चाहते थे उसे फर्जी मुकदमे में फसाया गया था। केजरीवाल मुफ्त बिजली योजना अभियान से भाजपा घबरा गई है औऱ अपना खोता जनाधार से पूरी तरह घबरा चुकी है इसलिए भाजपा के नेता आप कार्यकर्ताओ को डराने और धमकाने का प्रयास कर रहे है। राकेश यादव के साथ-साथ पार्टी हर कार्यकर्ता के साथ मजबूती से खड़ी है। जिला सचिव अनिल सती ने कहा कि राकेश यादव पूरी पार्टी के लिए प्रेरणा स्रोत है। जिस तरह राकेश यादव की गिरफ्तारी हुई है वह पूरी तरह अवैध थी एक व्यक्ति पर दो  अलग-अलग विधानसभाओं में  मुकदमा कर दिया गया। इससे साफ प्रतीत होता है कि पुलिस सत्ता के दबाव में काम कर रही है। पार्टी के लीगल सेल एड्वोकेट सुल्तान और एड्वोकेट आशुतोष की राकेश यादव की जमानत में  मुख्य भूमिका रही है। सभी कार्यकर्ताओ के प्रयास का ही नतीजा रहा कि आज राकेश यादव हमारे बीच मे है। जिला कारागार से रिहा कराने और स्वागत करने में प्रदेश उपाध्यक्ष ओ पी मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भण्डारी, जिला सचिव अनिल सती, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजू नारंग, क्षेत्रीय अध्यक्ष गीता देवी, साहूकार, एड्वोकेट सुल्तान, एड्वोकेट आशुतोष, जिला सोशल मीडिया प्राभारी पुलकित गोयल, अर्जुन सिंह, अंकुर बांगड़ी, सुरेश तनेजा मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours