हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव उदयवीर सिंह चौहान ने कहा है कि हरियाणा के करनाल में शांति पूर्वक धरना दे रहे किसानों पर लाठीचार्ज करवा कर भाजपा ने अपनी दमनकारी नीति की मिसाल पेश की है। उदयवीर सिंह चौहान ने कहा कि देश के अन्नदाता पिछले 9 महीने से पूंजीपतियों के फायदे के लिए लाए गए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार किसानों की मांगे मानने के बजाए उनका उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान देश की आर्थिक स्थिति की रीढ़ है। देश के अन्नदाता को अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करने पड़ रहे हैं। किसानों पर मुकद्मे देश भर में किए जा रहे हैं। हरियाणा में किसानों के ऊपर लाठीचार्ज किया जाना किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए सरकार को उचित कदम उठाने चाहिहए और पंूजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए लाए गए कानूनों को तुरंत वापस लेना चाहिए।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours