हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार की लक्सर तहसील के एक पटवारी की रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने के बाद हरिद्वार जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पटवारी को निलंबित कर दिया। वायरल वीडियो में पटवारी एक व्यक्ति से प्रमाण पत्र बनाने के एवज में रिश्वत ले रहा है आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं की पटवारी साहब किस तरह एक व्यक्ति से प्रमाण पत्र बनाने के एवज में घूस लेकर अपनी जेब भर रहा है आपको बता दें कि यह कोई हरिद्वार के अंदर पहला मामला नहीं है इससे पहले भी ऐसे रिश्वतखोर कर्मचारियों की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई।

जिसके बाद रिश्वत लेने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई, आखिरकार कब तक विभागों में बैठे ऐसे रिश्वतखोर कर्मचारी गरीब जनता का खून चूसते रहेंगे या फिर जिला प्रशासन गोपनीय जांच कराकर ऐसे रिश्वतखोर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर जिले को कब रिश्वतखोरी से निजात दिला पाएगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। वही लक्सर एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया लक्सर तहसील में कार्यक्रत लेखपाल संदीप कुमार का बीती 15 जुलाई को किसी व्यक्ति से प्रमाण पत्र बनाने के अवेज में रिश्वत घूस के रूप में रुपए लेने और लेन-देन की बातचीत का वीडियो संज्ञान में आते ही जिलाधिकारी द्वारा पटवारी संदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया निलंबन अवधि के दौरान पटवारी संदीप कुमार को लक्सर तहसीलदार कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है। उन्होंने यह भी बताया की अग्रिम जांच और कार्रवाई लक्सर तहसीलदार को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए 15 दिनों के अंतर्गत जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours