हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरेला पर्व के अवसर पर सशस्त्र प्रशिक्षण केन्द्र हरिद्वार द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रारम्भ हुए वृक्षारोपण अभियान का सकुशल समापन हुवा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आर.सी.पी. युनिवर्स ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशन्स रूड़की के निदेशक डॉ० अनुज शर्मा द्वारा वृक्षारोपण कर प्रशिक्षुओं को पर्यावरण सम्बंधी जानकारी प्रदान की गयी। वृक्षारोपण अभियान के तहत ए.टी.सी. द्वारा पर्यावरण दिवस से हरेला पर्व तक 1440 फलदार, छायादार, शोभाकार एवं औषधीय पौधे रोपित किये गये। पेड़ पौधो की सुरक्षा हेतु भेल सेक्टर 4 की पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा द्वारा 15 एवं प्रशिक्षुओं द्वारा 20 ट्री गार्ड,  ए.टी.सी हरिद्वार के पुलिस उपमहानिरीक्षक को भेट किये गये। इस संस्थान विभिन्न सामाजिक संस्थाओं जैसे कि वन विभाग, उद्यान विभाग एवं सगन्ध पौधा केन्द्र, हरिद्वार विकास समिति व के.वी. 1991 द्वारा ए.टी.सी. को विभिन्न प्रकार के फलदार, छायादार, शोभाकार एवं औषधीय पौधे निःशुल्क प्रदान कर सहयोग दिया गया। इस अवसर पर हे.का.स.पु. पदोन्नति प्रशिक्षण में प्रशिक्षणरत् प्रशिक्षुओं द्वारा विभिन्न विषयों पर प्रस्तुतिकरण के माध्यम से परिसर के अन्दर पर्यावरण सम्बंधी पेड़-पौधो, पशु पक्षियों, औषधीय पौधो पर वृहद जानकारी के साथ-साथ इनके सुरक्षात्मक उपाय के बारे में बताया गया। प्रस्तुतिकरण में अनुभाग संख्या 01-प्रथम स्थान, अनुभाग संख्या 03-द्वितीय स्थान एवं अनुभाग संख्या 04 द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। हरेला पर्व एवं वृक्षारोपण समापन के अवसर पर उप सेनानायक सुरजीत सिंह पंवार, प्रतिसार निरीक्षक नरेश चन्द जखमोला, एच.डी.आई. सन्दीप नेगी, एवं उ.नि.स.पु. राजेन्द्र प्रसाद लखेडा, आदि अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours