हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। समाज सेवी और राजनीति में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले व भाजपा सरकार की कुरीतियो के खिलाफ बेधड़क, बेखोफ अपनी बात को जनता तक पहुंचाने वाले प्रेम शर्मा को प्रदेश संगठन महासचिव यंग ब्रिगेड कांग्रेस सेवा दल बनाये जाने पर बधाई देने वाले सहयोगियों का पुर्ण सहयोग व आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। जिसमे प्रेम शर्मा ने कांग्रेस पार्टी के राजनीति सुप्रीमो राहुल गाँधी, लाल देसाई, राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का हार्दिक धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुझे इस जिमेदारी का निर्वहन आमजन मानस के हितों के लिए ओर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए करना है। मै पार्टी को विस्वास दिलाना चाहता हु की कांग्रेस को 2022 में भारी मतों से जिताने के लिए अपने तन, मन व अपना जीवन का महत्वपूर्ण समय निछावर कर दूँगा, प्रेम शर्मा ने यह भी साफ कर दिया है कि जहां आज आम जनता भाजपा की मनमानी से व उनके द्वारा दी गई मंहगाई की मार से परेशान है, तो वही कांग्रेस के द्वारा किये गए आज तक के जनता हितेषी कार्यो को याद कर दोबारा उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार को पूर्ण बहुमतों से जीतकर मंहगाई की मार से निजात पाने को तैयार बैठी है। जिसका जवाब इस सरकार को 2022 में जनता अपने मतों के द्वारा देगी प्रेम शर्मा को प्रदेश संगठन महासचिव यंग ब्रिगेड कांग्रेस सेवादल बनाए जाने पर बधाई देने वालों में मुख्य तौर पर उत्तरी जोन प्रभारी डॉ अमरजीत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी, यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष अजय किशोर भंडारी, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, संजय कुमार, राजीव कुमार, दीपू खत्री, बादल शर्मा, अशोक कश्यप, राहुल, दीपक कुमार, रिंकू शर्मा, अनीता देवी, मुकेश कुमार, राजेंद्र अग्रवाल, मंजू रानी, सन्नी वर्मा, संजीव थापा, विजय राणा ,मोहन भंडारी, सुलेमान, फरमान, राजीव कौशिक, धर्मेंद्र प्रधान, सुमन डागा आदि शामिल रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours