हरिद्वार की गूंज (24*7)

(नीटू कुमार) हरिद्वार। आज गणपति सेवा संघ द्वारा एक बैठक आहूत की गई। जिसमें संघ के प्रथम संरक्षक को गणपति सेवा संघ द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिसमें उनके विशेष योगदान को याद किया गया। वह समाज हित में किए गए कार्यों को सराहा गया, चेयरमैन अशोक पाराशर ने कहा संघ के लिए यह अपूरणीय क्षति है, संघ अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने कहा इस स्थान का भरण संघ के लिए एक विस्मय स्थिति है। वही दूसरी ओर विजय भंडारी ने कहा इनके दिखाएं रास्तों पर चलकर हम उनका निश्चित रूप से अनुसरण करेंगे। ओमप्रकाश माटाज ने कहा पूर्व विधायक हमारे लिए एक प्रेरणा थे। गणपति सेवा संघ ने दिवग्ंत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की हे ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दे संघ ने अपनी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि उनको अर्पित की गणपति सेवा संघ की ओर से शामिल होने वालों में मनोज शुक्ला, संदीप अग्रवाल, जसवीर सिंह, गुरजीत ग्रेवाल, हनी शर्मा, दीपक ओबरॉय, पंकज भारद्वाज, सर्वजीत काका, सूरज गुलाटी, विनीत होंड, संगीत मदान, तपन, सपना, संजना, ज्योति, शालिनी व कीमती लाल आदि उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours