हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र स्थित ग्राम जमालपुर कलां में हुए प्रोपर्टी डीलर हत्याकांड का पुलिस ने चार दिन बाद खुलासा कर दिया है। प्रोपर्टी से जुड़े लेने-देन के तहत उपजे विवाद में प्रोपर्टी डीलर रविन्द्र की हत्या की गई थी। मृतक प्रोपर्टी डीलर के रिश्तेदार पेनल्टी मामा उर्फ किशोर कुमार ने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। हरिद्वार पुलिस ने पेनल्टी की मदद करने वाले दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। मृतक रविंदर की पत्नी राजबाला, निवासी जमालपुर थाना कनखल की तहरीर पर हत्या करने के संबंध में दिनांक 19/ 7 /2021 में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसमें मृतक पत्नी राजबाला द्वारा अपने पति के हत्या के संबंध में शिव कुमार उर्फ पैनल्टी पुत्र डालचंद निवासी लद्दावाला, कंबल वाली गली चंद्र थाना जिला सहारनपुर, विनोद शर्मा पुत्र रामनिवास शर्मा निवासी जमालपुर के विरुद्ध तहरीर में नाम दर्ज किया गया था। जिस को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक कनखल थाना द्वारा तत्काल घटना से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया। और फिल्ड यूनिट व फॉरेसिंग टीम को मौके पर बुलाया गया था। जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक अपराध, क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का गहनता से निरीक्षक किया गया। उक्त घटना के बाद से ही अभियुक्त गण फरार थे। जघन्य हत्याकांड होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक अपराध, क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में थाना कनखल एवं सीआईयू हरिद्वार की संयुक्त टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीमों ने आसपास के लोगों से गहनता से पूछताछ एवं जानकारी प्राप्त की। एवं घटनास्थल के आसपास आने जाने वाले रास्तों की सीसी टीवी फोटो चेक की गई तथा अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी हेतु विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई। जिसमें सूचना पर सफलतापूर्वक अभियुक्त पैनल्टी उर्फ शिवकुमार जियापोता तिराहे से आगे से रात्रि के समय गिरफ्तार किया गया। एसएसपी सेंथिल अबुदई ने बताया कि मृतक रविन्द्र के मित्र सुखपाल का आरोपी विनोद शर्मा के साथ लेन-देन का विवाद चल रहा था, 18 जुलाई को एक बर्थडे पार्टी में सभी लोग इकठ्ठा हुए और विवाद सुलझने की बजाय आपस मे दोनो पार्टियों का झगड़ा हो गया। रात को पेनल्टी मामा उर्फ किशोर ने रविंद्र के घर जाकर सोए हुए रविन्द्र के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। हत्याकांड में विनोद शर्मा और धर्मेंद्र ने भी पेनल्टी की मदद की थी, इन दोनों आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पेनल्टी की निशानदेही पर विनोद शर्मा के घर से हत्या में प्रयुक्त किया गया एक देसी 315 बोर का तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। एसएसपी ने हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को ढाई हजार का इनाम देने की घोषणा भी की है। पुलिस टीम में कनखल थाना प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुण्ठी, वरिष्ठ उप निरीक्षक विक्रम सिंह धामी, उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत, उप निरीक्षक बृजपाल सिंह चौकी प्रभारी जगजीतपुर, उप निरीक्षक अजय कृष्ण, उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान, कांस्टेबल कृपाल सिंह, कांस्टेबल रविंद्र, कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल रविंद्र सिंह गुसाईं, कांस्टेबल जयपाल सिंह, उप निरीक्षक रणजीत सिंह तोमर सीआईयू हरिद्वार, हेड कांस्टेबल सुंदरलाल, कांस्टेबल उमेश, कांस्टेबल विवेक, कांस्टेबल नरेंद्र, कांस्टेबल पदम, कांस्टेबल मनोज, कांस्टेबल हरबीर सिंह मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours