हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। कल रात्रि को ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि हरिद्वार रूड़की हाईवे सीतापुर के पास रेलवे फ्लाईओवर के ऊपर पैदल चलने वाले हिस्से पर एक नवजात बच्ची का शव पड़ा है। जिस पर तत्काल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो हरिद्वार रूड़की हाईवे फ्लाईओवर के पैदल मार्ग के बीच टॉवेल में लिपटा हुआ एक नवजात बच्ची का शव जो की देखने में 1-2 दिन पुराना लग रहा था ज्वालापुर पुलिस को बरामद हुआ है। जिसके शरीर पर नारंगी रंग के कपड़े मोजूद थे। जिसकी ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने मौके पर ही फोटोग्राफी करवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल हरिद्वार में रखवाया गया है जिसकी शिनाख्त अभी नहीं हो पाई।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours