हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(गगन शर्मा) हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने हरिद्वार ग्रामीण के धनपुरा गाँव के रहने वाले अनु कुमार को उनके घर जाकर बधाई दी। इस अवसर पर अनु कुमार को मिठाई खिलाकर मुँह मीठा कराया गया। साथ ही उसे बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि अनु कुमार ने पंजाब के पटियाला में चल रही 60वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 800 मीटर दौड़ में 'रजत पदक' जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि गांव- देहात में रहने वाले प्रतिभावान ख़िलाडियो को सरकार की तरफ से कोई मदद नही मिलती है, फिर भी अनु कुमार ने सभी दिक्कतों से पार पाकर ये मुकाम हासिल किया है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रदेश में दिल्ली की तर्ज पर स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने पर भी विचार किया जाएगा। पूर्व विधानसभा प्रभारी यशपाल चौहान ने कहा कि ग्रामीण युवाओ में प्रतिभा की कमी नही बस उन्हें निखारने के लिये दिल्ली जैसी सरकार की कमी है। इस अवसर पर संगठन मंत्री अमरीश गिरी, सह संगठन मंत्री डॉ जातिराम, सोमवीर सिंह, दीपक पाल, मोतिन, खालिद, नरेश कुमार, नाजिम, फरमान, आश्कीन, जीशान अली, मो. तफ़्सीर, साकिब आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours