हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। सीबीएसई बोर्ड में इंटर की परीक्षा परिणाम घोषित होने पर छात्रों के चेहरे खिल गये है। द विजडम ग्लोबल स्कूल के प्रधानाचार्य संजय देवांगन ने बताया कि हमें यह घोषणा करते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि उनके छात्रों ने सभी विषयों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। इंजीनियरिंग स्ट्रीम के अक्षत जैन ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में टॉप किया तो रिधिमा सिंह ने 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ मेडिकल स्ट्रीम में टॉप किया। माधव शर्मा, ईशा चौहान और अभिलक्षिता ने 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ कॉमर्स स्ट्रीम में शीर्ष स्थान साझा किया। इसके अतिरिक्त अध्यापकों के परिश्रम और छात्रो की लग्न से स्कूल को एक बार फिर से शत-प्रतिशत सफलता मिली है। 23 प्रतिशत छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, 36 प्रतिशत छात्रों ने 90 प्रतिशत से ऊपर स्कोर किया, 63 प्रतिशत छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, 77 प्रतिशत छात्रों ने 70 प्रतिशत से अधिक और सभी छात्रों ने 65 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। स्कूल के चेयरमैन यू सी जैन ने कहा कि उन्हें वास्तव में अपने छात्रों पर गर्व है और वो उनके उज्ज्वल भविष्य और उच्च उपलब्धियों की कामना करते हैं।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours