हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) हरिद्वार। हरिद्वार जिले का लक्सर क्षेत्र हत्याओं का गढ़ बनता जा रहा है लगातार लक्सर क्षेत्र में हत्याओं की घटनाएं सामने आ रही है एक सप्ताह के अंदर अंदर कई हत्याओं की घटनाएं सामने आ चुकी है लक्सर पुलिस लगातार आरोपियों को जेल का रास्ता भी दिखा रही है बावजूद इसके क्षेत्र में पुलिस का खौफ अपराधियों में कहीं धरातल पर नजर नहीं आ रहा है ताजा मामला देर रात का है लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खड़ंजा कुतुबपुर गांव में देर रात घर में सो रहे एक युवक की बेरहमी से धारदार हथियार से रेत कर हत्या कर दी गई सूचना मिलते ही आनन-फानन में लक्सर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर शव को पीएम के लिए भिजवाया गया वहीं लक्सर सीओ विवेक कुमार ने बताया आज सुबह खड़ंजा कुतुबपुर गांव से सूचना मिली थी इसी क्रम में पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां घर के अंदर से नफीस पुत्र शराफत का शव बरामद हुआ है उन्होंने बताया शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भेजा गया है और मौके से जो साक्ष्य मिले हैं उन्हें इकट्ठा कर लिया गया है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा 

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours