हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फाउंड्री गेट बिजली घर केबेरियर नंबर 9 के पास खड़े पेड़ों में अवैध तरीके से शराब विक्रय करते एक विनीता उर्फ सोनिया पत्नी विकास निवासी मकान नंबर 316 शिवलोक कॉलोनी, निकट तरुण हिमालय महिला को गिरफ्तार किया है। जबकि मौके से मुन्ना नाम का एक ओर अभियुक्त फरार होने में कामयाब रहा। जिसके कब्जे से 52 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद की गई है। जिसके विरुद्ध संबंधित धारा मु.अ.सं. 380 /2021 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है अभियुकमो के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। और फरार अभियुक्त तलाश जारी है। आपको बतादे कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार अवैध नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध कोतवाली, थाना, चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों ने अभियान छेड़ रखा है। जिसके तहत आए दिन अवैध नशा कारोबारियों पर शिकंजा कस उन्हें जेल भी भेजा जा रहा है। इसी क्रम में रानीपुर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई कर एक महिला को अवैध तरीके शराब के पव्वे विक्रय करते हुए गिरफ्तार किया है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours