हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। हिन्दू जागरण मंच युवा वाहिनी हरिद्वार ने बद्रीनाथ धाम में विशेष समुदाय के लोगो द्वारा नवाज पढ़ने के विरोध में पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया। इस बारे में रोष व्यक्त करते हुवे हरिद्वार हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष स्वतंत्र सैनी ने कहा कि पवित्र धाम बद्रीनाथ में नमाज पढ़ने से करोड़ो हिन्दुओ की भावनायें आहत हुई है। कोरोना काल के समय लोकडाउन में बिना अनुमति के भीड़ इकट्ठी होने पर पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई। बद्रीनाथ धाम मंदिर एक्ट 183 के अनुसार इस स्थान पर अन्य कोई धार्मिक गतिविधि सम्भव नही का उलंघन करके नमाज पढ़ना छोटी घटना नही है। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा कोई निर्णायक कदम न उठाने पर हिन्दू जागरण मचं एक व्यापक जन आंदोलन तब तक करेगा जब तक दोषियों को कड़ी सजा नहीं मिल जाती। स्वतंत्र सैनी ने चेतावनी जारी करते हुवे कहा कि उनके आंदोलन से यदि कानून व्यवस्था भंग होती है तो उसके लिए पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगा। पुतला दहन करने वालो में स्वालम्बन आयाम के प्रदेश संयोजक बिपेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजीव सैनी, कोषाध्यक्ष अनुज चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष शशिपाल, संजीव पाल, अनुज पाल, यशपाल, अभिषेक राणा, कुलदीप विश्नोई, शांतिपाल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours