हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) सतपुली। आज थाना सतपुली द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर उ०नि दीपा शाह के नेतृत्व में महिला हेल्प लाइन 1090 डायल 112 तथा सायबर अपराध और बाल अपराधों से बचाव के सम्बन्ध में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जंहा पर  पुलिस टीम द्वारा बसों, जीप ओर  टैक्सीयों में जागरूकता पम्पलेट चस्पा किये गए। साथ ही वाहनों में सफर कर रही सवारियों को भी इस सम्बन्ध मे अवतगत कराया गया। तथा सभी को सफर के दौरान अनिवार्य रूप से मास्क पहनने ओर कोविड गाइडलाइन का पालन करने के विषय मे भी सचेत किया गया। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव हेतु भी जागरुक किया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष सन्तोष पैथवाल ने बताया की पुलिस इस जन जागरूकता अभियान को आगे भी जारी रखेगी। इस अभियान में का० देशराज और का० जगदीश सिंह शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours