हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। देश के कुछ राज्यो के यात्री उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों पर आकर भूल जाते हैं कि वो गोवा बीच पर नही पवित्र तीर्थ स्थल पर है। जिसके कारण कुछ यात्री अमर्यादित आचरण करने लगते हैं। जब इसकी जानकारी उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार को हुई तो उन्होंने इसके खिलाफ 'ऑपरेशन मर्यादा' चलाया। उनके इस अभियान को प्रतिदिन अपनी कार्यशैली से मजबूती प्रदान की हर की पौड़ी चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी ने। इस विषय मे प्रभारी अरविंद रतूड़ी ने बताया कि वो व्यक्तिगत रूप से और उनकी पूरी टीम लगातार हुड़दंग करने वाले यात्रियों पर नजर रखे हुवे है। उन्होंने बताया कि हर की पौड़ी आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत है लेकिन यहाँ पवित्र स्थल पर आकर जो यात्री नशा, गंदगी, अश्लीलता, या किसी भी प्रकार की शांति व्यवस्था भंग करता पाया जायेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही जारी रहेगी। इसी क्रम में गत रात्रि हरकी पौड़ी क्षेत्र में गंगा घाटों पर हुड़दंग करते हुए कुल 08 व्यक्तियों जिनमें 01 महिला भी शामिल रही, को पकड़ा गया। जिन्हें धारा 151 सी.आर.पी.सी  के अंतर्गत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही गंगा घाटों पर गंदगी करते हुए पाए जाने पर कुल 12 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 51/52 उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत जुर्माना किया गया। हुड़दंग करने वालो में  करते हुए गिरफ्तार व्यक्ति विक्रम, राजू, प्रवीण कुमार, सतीश शर्मा, अमित शर्मा, हीरालाल, सोनू, मंजू दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा आदि राज्यो से पाए गए है। हरिद्वार कोतवाली निरीक्षक राजेश शाह ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान "ऑपरेशन मर्यादा" के अंतर्गत भविष्य में भी गंगा घाटों पर हुड़दंग, नशा व गंदगी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी |

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours