हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। ज्वालापुर रेल चौकी पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चोरी किए गए 3 मोबाइल और 9250 रुपए नगद बरामद किए गए हैं। आपको बतादें कि आदित्य पुत्र रतन सिंह निवासी शास्त्री नगर ज्वालापुर हरिद्वार ने अपने घर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा 3 मोबाइल फोन और 10,000 रुपए नगद चोरी किए जाने के संबंध में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिस को गंभीरता से लेतेे हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। गठन टीम नेे अपने खुफिया तंत्र द्वारा जाल बिछाया गया। जिसमें सफलतापूर्वक ज्वालापुर पुलिस टीम ने मुकदमा उपरोक्त में संबंधित अभियुक्त को सेक्टर 2 से मय चोरी किए हुए माल के साथ रुपेश शोब्बर पुत्र शहीद शोब्बर निवासी झुग्गी झोपड़ी हावड़ा रेलवे स्टेशन बंगाल के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिस पर अभियोग में धारा 411 की ओर बढ़ोतरी की गई। अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में रेल चौकी इंचार्ज खेंमेंद्र गंगवार, कांस्टेबल अमित गौड, कांस्टेबल महिंद्र सिंह मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours