हरिद्वार की गूंज (24*7)
(विभास सिन्हा) हरिद्वार। विश्व के सबसे लम्बे वर्चुअल कवि सम्मेलन में गाज़ियाबाद के वरिष्ठ कवि व लघुकथाकार विष्णु सक्सेना ने भाग लेकर गाज़ियाबाद का नाम रोशन किया। 200 घंटे से ज्यादा लगातार चलने वाला यह ऑनलाइन कविसम्मेलन 11 जुलाई से 19 जुलाई तक बुलंदी जज्बात ए कलम साहित्यिक संस्था, बाजपुर उत्तराखंड द्वारा आयोजित किया गया था। यह कवि सम्मेलन गिन्नी बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया जायेगा। इसमें भारत सहित कनाडा लाल, जर्मनी, दुबई, अमेरिका, सउदी अरब, बेल्जियम आदि देशों के लगभग 600 कवियों ने भाग लिया। संस्था के संस्थापक बादल बाजपुरी व उपाध्यक्ष राकेश शर्मा द्वारा ऑनलाइन निमन्त्रण पत्र भेज कर कवियों को काव्य पथ के लिए निमंत्रित किया गया था। इस सम्मेलन में विष्णु सक्सेना द्वारा प्रेम मुक्तक, कविता अपने अपने अहम, मेरी रगों में हौंसले मेरे पास आ प्रेम के तीन रंग व देश प्रेम का गीत रंग रखते हैं भाई चारे की भावना आदि पढ़ कर खूब वाहवाही बटोरी।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours