हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस वर्ल्ड एनवायरनमेंट हर साल 05 जून को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य पर्यावरण के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखना है। इस दिन पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए कई तरह के जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस दिन लोगों को पेड़ों को संरक्षित करने, पेड़ पौधे लगाने एवं नदियों को साफ रखने के लिए प्रेरित किया जाता है, इसी क्रम में आज हरिद्वार जी०आर०पी पुलिस लाइन रानीपुर में भी वृक्षारोपण कार्यकर्म किया गया। जिसमे जी०आर०पी के एस०पी मंजूनाथ ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर हम सबसे से अपील करते है कि पर्यावरण को बचाने के लिए हमे पेड़ अवश्य  लगाने चाहिए। 
पेड़ लगाना पर्यावरण की देखभाल के लिए सबसे आसान और सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। एक पेड़ तो अपने जीवनकाल में अवश्य लगाएं, ओर अपने बच्चों को भी बताए, जिससे कि बच्चे अभी से ही पर्यावरण बचाने में अपना योगदान दे और उन्हे भी पर्यावरण का महत्व समझ आए। ए एस०पी मनोज कत्याल ने कहा कि पर्यावरण में हो रहे बदलाव और उसको पहुंचने वाले नुकसान की वजह से हर साल तापमान और प्रदूषण बढ़ रहा है। तेज़ी से बढ़ता तापमान और प्रदूषण इंसानों के साथ-साथ पृथ्वी पर रह रहे सभी जीवों के लिए बड़ा ख़तरा बन गया है। इसी वजह से कई जीव-जन्तू विलुप्त हो रहे हैं। साथ ही इंसानों को भी सांस और हृदय से जुड़ी बीमारियां हो रही हैं। धीरे-धीरे हमारी ज़िंदगी मुश्किल होती जा रही है। इसलिए पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना ज़रूरी हो गया है।वृक्षारोपण करने से वातावरण शुद्ध होता है वृक्षारोपण कार्यक्रम मे एस०पी मंजूनाथ, ए एस०पी मनोज कत्याल, एस०आई प्रदीप राठौर, एस०आई रमेश नेगी व ए०एस०पी के गनर विनित लांबा उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours