हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। आज रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों के सामूहिक संगठन लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा की अगुवाई में लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ नगर निगम मुख्य नगर आयुक्त जय भारत सिंह से मुलाकात कर कुंभ मेले से पूर्व से ही गतिमान नगर निगम पंचपुरी क्षेत्र के 15 वेंडिंग जोन में रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को व्यवस्थित व स्थापित किए जाने की मांग को दोहराया। व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने यह भी मांग की राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा कोरोना कर्फ़्यू के दौरान जिन रेडी पटरी के लघु व्यापारियों का कारोबार संचालित ना होने के कारण उनकी आजीविका का संकट बरकरार है ,ऐसे रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को ढूंढा व सुधा योजना के तहत उचित अनुदान राशि दिए जाने की प्रक्रिया को और तेजी से गतिमान किया जाए। इस अवसर पर लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा  कोरोना कर्फ़्यू के दौरान बहुत से रेडी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स अपना कारोबार संचालित नहीं कर पाए हैं, ऐसे रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को नगर निगम प्रशासन राष्ट्रीय आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर योजना के तहत सर्वे कराकर सूचीबद्ध कर ढूंढा व सुधा योजना के तहत रेडी पटरी के लघु व्यापारियों को आजीविका संचालित करने के लिए उचित अनुदान राशि दिए जाने की प्रक्रिया को तीव्रता से गतिमान किया जाना न्याय संगत होगा। उन्होंने यह भी कहा पूर्व के प्रस्तावित 15 वेंडिंग जोन में रेडी पटरी के लघु व्यापारी जिनका सर्वे व पंजीकरण हो गया है, उन सभी को वेंडिंग जोनों में व्यवस्थित व स्थापन की कार्रवाई को क्रियान्वित करने के लिए उचित प्रबंधन किया जाना न्याय पूर्ण रवैया होगा। इस अवसर पर लघु व्यापार एसो. के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासित करते हुए मुख्य नगर आयुक्त जय भारत सिंह ने कहा राज्य सरकार के निर्देशन में रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों की राज्य फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार व्यवस्थित व स्थापन की कार्रवाई प्रचलन में है जैसे ही राज्य सरकार  द्वारा कोरोना कर्फ्यू में छूट के आदेश प्राप्त होंगे, समय रहते सर्वप्रथम स्मार्ट वेंडिंग जोन जिसका कार्य व पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है उन रेडी पटरी के लघु व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर स्थापित किया जाएगा। मुख्य नगर आयुक्त जय भारत से उनके कार्यालय में मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में राजेंद्र पाल, मनोज कुमार मंडल, अशोक शर्मा, वीरेंद्र कुमार, प्रभात चौधरी, जय सिंह बिष्ट, सुनीता चौहान आदि शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours