हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। कोरोना महामारी के चलते जितने भी कोरोना योद्धा मैदान में डटे हुए हैं उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए आयुष विभाग द्वारा आयुष रक्षा किट के वितरण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उसी क्रम में डॉ. नावेद आज़म प्रभारी यूनानी चिकित्साधिकारी लक्सर एवं उनकी टीम ने लक्सर डाकघर पहुँचकर वहां कार्य कर रहे सभी कोरोना योद्धाओं और साथ ही साथ पत्रकार बंधुओं को आयुष रक्षा किट देने का कार्य किया। वहीं डॉक्टर नावेद आज़म ने बताया कि हमारा लक्ष्य जितने भी हमारे फ्रंट लाइन वर्कर इस महामारी के समय कार्य कर रहे है उन सभी तक हमारे विभाग द्वारा आयुष रक्षा किट पहुँचे ताकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सके और उन्हें किसी भी प्रकार की महामारी से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि दूसरों का जीवन बचाना एक चुनौती है। और हमारे कोरोना योद्धा कर्मचारी रात-दिन जनता की परेशानी को देखते हुए जन सेवा में लगे हुए हैं।हमें उम्मीद है कि ईश्वर इस महामारी से की जंग में हमें सफलता प्राप्त प्रदान करेगा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours