हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। विश्व हिंदू संस्था महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बीना राजपूत के नेतृत्व में हरिद्वार निकट प्रेम नगर आश्रम ब्लड बैंक जीवन रक्षक जाकर संस्था के कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल को देखते हुए मजबूर बेसहारा लोगों के लिए ब्लड डोनेट किया, ब्लड डोनेट के दौरान संस्था संस्थापक देवेंद्र प्रजापति ने कहा कि जिन लोगों को ब्लड की आवश्यकता पड़ती है और वह ब्लड बैंक जाते हैं वहां पर ब्लड जांच में फिल्टर के नाम पर जो पैसा ब्लड बैंक ले रहा है। वह सरासर गलत है उन्होंने सरकार से निवेदन किया कि जब सामाजिक संगठन संस्थाएं सभी लोग ब्लड दान दे रहे हैं, तो सरकार की ओर से भी गरीब बेसहारा जरूरतमंद को ब्लड फ्री मिलना चाहिए ना की उनसे किसी भी सर्विस के नाम पर कोई पैसा वसूल नहीं करना चाहिए, तभी सरकार की ओर से उन्हें सेवा कही जा सकती है ब्लड दान करने वालों में आशा, सपरा, कुश खुराना, बृजमोहन शर्मा, राजीव शर्मा, सचिन कश्यप, सिद्धार्थ शर्मा व प्रशांत प्रजापति आदि लोग ने उपस्थित रहे कर जरूरतमंदों के लिए ब्लड डोनेट किया। हरिद्वार महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बिना राजपूत ने कहा कि संस्था पिछले दो साल से कोविड-19 कोरोना काल को देखते हुए समाज हित के कार्य में लगी है, संस्था का प्रत्येक कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चा दिन रात समाज हित के कार्य कर रही है, जो भी जरूरतमंद को किसी भी चीज की आवश्यकता पड़ती है, संस्था अपनी क्षमता अनुसार की आवश्यकता को पूरा करने का प्रयास करती है और वह इन्हीं सब जन हित हिंदू हित समाज हित के कार्यों में हमेशा लगी रहेगी, एवं हमारी केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग देती रहेगी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours