हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल जिला मंत्री अंकित राठौर ने अपनी टीम के साथ ज्वालापुर रेल चौकी इंचार्ज खेमेन्द्र गंगवार से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने उनके द्वारा कानून व्यवस्था बनाने रखने में सराहनीय कार्य के लिए पुष्पगुच्छ देकर बधाई व शुभकामनाएं दी। अहिप जिला महामंत्री विवेक वर्मा ने इंचार्ज गंगवार के कार्यो की जमकर सारहना करते हुवे कहा कि आपके द्वारा आये दिन शराब, अफीम, गांजा, समेक आदि के आरोपी को गिरफ्तार किया किया जा रहा है। जो आने वाली पीढ़ी के लिए एक अच्छा कदम साबित होगी। राष्ट्रीय बजंरग दल जिला मंत्री अंकित राठौर ने कहा कि उनके प्रयासों से अपराधियों में ख़ौफ़ का माहौल है। इससे पूर्व अक्सर जनता पुलिस पर आरोप लगाती थी कि पुलिस दबाव में आकर या अन्य कारणों से अवैध शराब नशे के कारोबारियों पर अंकुश लगाने में कामयाब नही हो रही है। मगर इस क्षेत्र में चौकी इंचार्ज खेमेन्द्र गंगवार के आने से जनता में सुरक्षा और कानून व्यवस्था के प्रति संतोष है।  जिसके लिए चौकी इंचार्ज गंगवार और उनकी टीम बधाई की पात्र है। उन्होंने ज्वालापुर क्षेत्र में हो रहे अन्य गैरकानूनी कार्यो पर कार्यवाही की बात भी रखी। उन्हें शुभकामनाएं देते हुवे कहा कि आप अन्य आपराधिक घटनाओं में भी कामयाबी लेगे। अंकित राठौड़ ने कहा चौकी इंचार्ज को विश्वास दिलाते हुवे कहा कि उनकी या टीम की जहां कही भी जरूरत होगी वो सदैव मित्र पुलिस के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर समाज हित मे तैयार मिलेंगे। वही चौकी इंचार्ज खेमेन्द्र गंगवार ने भी कहा कि आप लोगो के सहयोग की आवश्यकता होती रहती है तब आप एसपीओ के रूप में कार्य करते है। आप लोगो के द्वारा समय समय पर काफी सामाजिक कार्य किये जाते रहते हैं। चौकी इंचार्ज ने कहा कि आप लोगो के सहयोग से ही हम ये सब अवैध कार्य बंद कर सकते है आप लोग हमे सहयोग दीजिये जल्दी इन सब कार्यो पर रोक लगेगी। राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ता पंकज नागर ने भी  चौकी इंचार्ज गंगवार को बधाई व शुभकामनाएं दी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours