हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी देसाई ने रमेश गोस्वामी को प्रदेश उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनके जनहित में किए गए कार्य और संगठन के प्रति लग्नशीलता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी देसाई ने मनोनयन पत्र भेज कर आशा व्यक्त की है कि जो जिम्मेदारी रमेश गोस्वामी को कांग्रेस सेवादल के उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में सौंपी गई है। उसे वह ईमानदारी से निभाएंगे और कांग्रेस की रीती नीतियों को घर-घर तक पहुंचा कर समाज हित में कार्य करेंगे। वही नवनिर्वाचित कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश गोस्वामी ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह संगठन के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। और जो दायित्व उन्हें सौंपा गया है। उस दायित्व तो वह ईमानदारी और कर्मठता के साथ निभाकर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पुर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में एक बार फिर उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी। एक बार फिर पूर्ण बहुमत हासिल कर उत्तराखंड में कांग्रेस का परचम लहराएगा। क्योंकि भाजपा की रीती नीतियों से जनता निशान हो चुकी है। जनता के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो चुका है। देश का अन्नदाता अपनी मांगों को लेकर आंदोलन पर आंदोलन कर रहा है। सैकड़ों की संख्या में जाने भी जा चुकी हैं। लेकिन भाजपा सरकार कुंभकरण की नींद छोड़कर जागने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस विश्वास से देश की जनता ने भाजपा सरकार को पूर्ण बहुमत से देश की कमान सौंपी थी। वह उस विश्वास पर विफल हो चुकी हैं। आज व्यापारी सड़कों पर आ चुका है, बेरोजगारी अपने चरम सीमा पर है। देश की आर्थिक स्थिति डूब चुकी है फिर भी भाजपा सरकार विकास के दावे ठोकने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस पार्टी का आना बहुत ही आवश्यक है। क्योंकि देश में एक कांग्रेस पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो हर जाति धर्म के लोगों को एक साथ लेकर चलने के साथ साथ देश की उन्नति करना कांग्रेस पार्टी का मुख्य लक्ष्य है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours