हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। पर्यावरण दिवस पर गोपीचंद कॉलोनी एकता मंच धीरवाली ज्वालापुर के अध्यक्ष विनय तिवारी व महामंत्री मनोज शर्मा ने पौधे रोपे। इस दौरान कोविड नियमों का विशेष ख्याल रखा गया। सभी क्षेत्रवासियों की ओर से कालोनी में रह चुके अपने साथी शशिभूषण व अन्य लोग जो कोरोना महामारी के कारण हम सभी के बीच नहीं रहे उन सभी की स्मृति में उन्हें यह श्रद्धांजलि दी गयी। श्रद्धांजलि स्वरूप पीपल के पौधे का पौधारोपण भी किया गया। महामंत्री मनोज शर्मा कहा कि रानीपुर विधायक आदेश चौहान की प्रेरणा से यह पौधारोपण के रूप में श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया। कॉलोनी के अध्यक्ष विनय तिवारी ने कहा कि कोरोना महामारी अब उत्तराखंड से धीरे धीरे जाने को हैं मगर हमे घबराने की अपेक्षा सयंम और सावधानी से काम लेना होगा। मनोज शर्मा ने सभी से कॉलोनी वासियों से आग्रह किया है कि सभी लोग अपने प्रियजन, मित्र, संबंधी की याद में तथा अपने प्रियजन के जन्मदिवस, विवाह की वर्षगांठ पर पौधे उपहार में देने व लगाने की परंपरा शुरू करे।जो कि पर्यावरण और उनके द्वारा समाज को दिया गया अति उत्तम यादगार उपहार रहेगा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours