हरिद्वार की गूंज (24*7)

(नीटू कुमार) हरिद्वार। भारत विकास परिषद पंचपुरी शाखा हरिद्वार द्वारा गुरुकुल काँगड़ी विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग के प्रांगण में पौधारोपन किया गया, इस अवसर पर योग विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो सुरेन्द्र कुमार त्यागी ने कहा कि वैसे तो प्रकृति और पर्यावरण की बेहतरी के लिए हर साल ही हम वर्ल्ड एनवायरमेंट डे मनाते हैं लेकिन इस बार न सिर्फ देश बल्कि पूरी दुनिया का संदेश साफ है, प्रकृति और पर्यावरण है तो हम हैं और इसका ख्याल भी हमें ही रखना होगा। पंचपुरी शाखा शाखा के अध्यक्ष उधम सिंह ने कहा कि हमारे पर्यावरण की स्थिति प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के कारण दिन प्रति दिन गिरती जा रही है। बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हमें हमारे देश में पर्यावरण के अनुकूल विकास को बढ़ावा देना चाहिए। पंचपुरी शाखा के सचिव हेमंत सिंह नेगी ने कहा कि मानव और पर्यावरण एक-दूसरे पर निर्भर होते हैं। पर्यावरण जैसे जलवायु प्रदूषण या वृक्षों का कम होना मानव शरीर और स्वास्थय पर सीधा असर डालता है। मानव की अच्छी-बूरी आदतें जैसे वृक्षों को सहेजना, जलवायु प्रदूषण रोकना, स्वच्छता रखना भी पर्यावरण को प्रभावित करती है। मानव की बूरी आदतें जैसे पानी दूषित करना, बर्बाद करना, वृक्षों की अत्यधिक मात्रा में कटाई करना आदि पर्यावरण को बूरी तरह से प्रभावित करती है। जिसका नतीजा बाद में मानव को प्राकर्तिक आपदाओं का सामना करके भुगतना ही पड़ता है। कोषाध्यक्ष डॉ कृष्ण कुमार ने कहा कि  प्रकृति ने समस्त जीवों की उत्पत्ति एक ही सिद्धांत के तहत की है। वह समस्त चर-अचर जीवों के अस्तित्व को एक दूसरे से जुड़ा हुआ है, लेकिन समस्या तब शुरू हुई जब मनुष्य ने स्वयं को पर्यावरण का हिस्सा ना मानकर उसको अपनी आवश्यकताओं के अनुसार विकृति करने लगा, इन गतिविधियों ने प्रकृति के रूप को पूरी तरह बिगाड़ दिया। नदियां, पहाड़, जंगल और जीव पृथ्वी पर चारों तरफ जो नजर आते थे इनकी संख्या घटती गई, इनमें से ढेरों विलुप्त के कगार पर हैं, ऐसा लगता है कि इंसान समाज ने प्रकृति के विरुद्ध एक अघोषित युद्ध छेड़ रखा है और स्वयं को प्रकृति से अधिक ताकतवर साबित करने में जुटा हुआ है, यह जानते हुए भी कि प्रकृति के विरुद्ध युद्ध में वह जीत कर भी अपना वजूद सुरक्षित नहीं रख पाएंगे। भारत विकास परिषद शाखा पंचपुरी ने यह संकल्प लिया है कि पर्यावरण जागरूकता से सम्बन्धित व्याख्यान श्रृंखला चलाई जाएगी जिससे जनजागृति फैलेगी। इस अवसर पर योग विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ राकेश गिरि, डॉ पवन कुमार, धर्मेंद्र बिष्ट, जितेंद्र मोहन, जोगेन्द्र, अरुण जोशी इत्यादि उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours