हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। राधा स्वामी सत्संग व्यास द्वारा लगाए गए वैक्सीनेशन कैंप में पहुंच मेयर गौरव गोयल ने राधा स्वामी सत्संग व्यास की सराहना करते हुए कहा कि एक ओर जहां व्यास की ओर से लाॅकडाउन के दौरान लगातार महीने भर से भी अधिक जरूरतमंद लोगों को भोजन की व्यवस्था उपलब्ध की गई है, वहीं कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण कैंप लगाकर पुण्य का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि राधा स्वामी सत्संग व्यास के सेवादार पूरी सेवाभाव से लोगों की सेवा का कार्य करते हैं तथा जरूरतमंद लोगों को भरपेट भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराते हैं, जोकि बधाई के पात्र हैं।राधा स्वामी सत्संग व्यास के सेवादारों का कहना है कि भूखों एवं असहायों की सेवा के साथ ही टीकाकरण भी एक सेवा है, सभी सेवादार सेवाभाव से कार्य कर रहे हैं।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours