हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कुछ दिन पूर्व बहादराबाद पुलिस को मक्की के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति शव मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया था। बाद में शव की शिनाख्त रोहित निवासी इब्राहिमपुर के रूप में हुई थी। जिसका खुलासा करते हुए आज हरिद्वार एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने बताया कि मृतक और आरोपी आपस में दोस्त थे। मृतक रोहित देहरादून में काम कर रहा था और कई दिनों बाद मृतक इब्राहिमपुर अपने घर आ रहा था, तभी रास्ते में आरोपी शुभम ने उसे रोककर पार्टी करने को कहा, मृतक के पास ज्यादा रकम देखकर आरोपी के मन में लालच आ गया और उसने रोहित की धारदार कैंची से हत्या कर दी थी। मुखबिर की सूचना पर आरोपी शुभम को पुलिस ने मिलिट्री ग्राउंड के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी बहादराबाद में नाई का काम करता है और लालच में आकर अपने दोस्त की धारदार कैंची से हत्या की है। आरोपी ने लूटी हुई मोटरसाइकिल अपने दोस्त अंकुर और राकेश के पास रखी थी उन्हें भी पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours