हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर चल रहे मादक पदार्थो की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चल रहे अभियान के तहत रानीपुर कोतवाली पुलिस ने दो बड़ी कार्यवाही करते हुए। जिसमे चार अलग अलग जगह छापेमारी कर  4 अभियुक्त 1- शीतला पत्नी स्व हरिलाल निवासी गली न-1 टिबडी थाना रानीपुर 36 पव्वे देशी शराब पिकनिक मार्का 2- बाला देवी पत्नी भूप सिंह निवासी रविदास मंदिर के पास टिबडी थाना रानीपुर 35 पव्वे देशी शराब पिकनिक मार्का 3- समीर उर्फ आकाश पुत्र जफीर निवासी ग्राम दादूपुर गोविंदपुर थाना रानीपुर 44 पव्वे अंग्रेजी शराब रॉयल स्टेग 4- रविन्द्र पुत्र स्व रतिराम निवासी ग्राम गढ़ थाना रानीपुर 5 लीटर कच्ची शराब के साथ कर्य विक्रय करते हुए मुखबिर की सूचना पर उनके पास से अवैध शराब बरामद कर रानीपुर पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया। जिनके विरुद्ध कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कि जा रही है। 
और दूसरी तरफ रामधाम कॉलोनी कोतवाली रानीपुर की रहने वाली महिला रामवती पत्नी रमेश (काल्पनिक नाम) के द्वारा कोतवाली रानीपुर पुलिस को अपनी 16 वर्षीय नाबालिक पुत्री को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने कि सूचना दी। जिस पर तत्काल कोतवाली प्रभारी कुन्दन सिंह राणा द्वारा टीम गठित की गई। और टीम के द्वारा तुरंत कार्यवाहीं को अम्ल में लाकर मोबाइल सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज  व मुखबिर तंत्र के आधार पर अपह्रत नाबालिक बालिका को अभियुक्त राम निवास उम्र 29 वर्ष पुत्र खानचंद्र निवासी वार्ड नं 6, महुवाखेडागंज, ग्राम बरखेड़ा पाण्डेय, थाना काशीपुर जिला उधमसिंह नगर के कब्जे से लोहे के पुल बहादराबाद से सकुशल बरामद किया। नाबालिक पीड़िता के बयान के आधार पर सम्बंधित धाराओं मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। रानीपुर पुलिस कि इन दो बड़ी कार्यवाही से हर जगह काफी प्रशंसा हो रही है। 
ओर लोगो का कहना है कि कोतवाली रानीपुर पुलिस अपराधियो पर शिकंजा कसने में कामयाब हो रही है। जिसमे कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा की भी प्रशंसा हो रही है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours