हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर तहसील क्षेत्र के बसेड़ी खादर गांव निवासी समाजसेवी इजहारूल अंसारी को भीम आर्मी एकता मिशन संगठन हरिद्वार के जिलाध्यक्ष अमरीश कपिल द्वारा पार्टी में लक्सर विधानसभा अध्यक्ष पद पर नियुक्ति पत्र देकर मनोनीत किया गया। वही समाजसेवी इजहारूल अंसारी ने पार्टी का आभार व्यक्त करते कहा कि वह पार्टी की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए समाज में समर्पित होकर निस्वार्थ भाव से संगठन को मजबूत और आगे बढ़ाने के लिए हमेशा संघर्ष करते आए हैं और हमेशा संगठन को मजबूत करने के लिए डटे रहेंगे। उन्होंने कहा कि अब जो संगठन ने मुझ पर भरोसा जताकर लक्सर विधानसभा अध्यक्ष पद पर कमान सौंपी है मैं लगन और मेहनत के साथ निस्वार्थ होकर संगठन को मजबूत और आगे बढ़ाने का काम करूंगा।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours