हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरीद्वार। आज हरिद्वार के व्यापारियों ने जिलाधकारी को पत्र लिखा, जब किराना, स्टेशनरी और ऑप्टिकल आदि की दुकान खोलने की अनुमति दी जा चुकी है तो अन्य दुकानों को खोलने की अनुमति भी दी जाए। आज के हालात में जिन व्यापारियों की दुकानें बंद पड़ी है, उनका दोहरा नुकसान हो रहा है, दुकान बंद रहने के कारण चूहे आदि उनका नुकसान कर रहे हैं और घर पर सारे दिन खाली पड़े रहने के कारण दुकानदार परेशान हैं, बीमार जैसी हालत हो रही हैं दुकान न खुलने के कारण जेब खर्च से भी दुकानदार परेशान है। सभी दुकानों को नियमित समय के लिए नियमित रूप से खोलने पर विचार करना चाहिए व्यापारियों को राहत मिल सके। यदि सभी दुकाने एक साथ नहीं खोली जा सकती तो कोई ऐसी योजना बनाई जाए, कि सड़क के एक तरफ की दुकान सोमवार को व सड़क के दूसरी तरफ की दुकान मंगलवार को खोली जाए। ऐसा करने से व्यापारियों को कुछ हद तक मदद मिल सकती है यदि  ऐसा करते हैं तो हम सभी व्यापारी सरकार के द्वारा दिशा निर्देश का विशेष रुप से पालन करेंगे,हमारे व्यापारिक प्रतिष्ठान जल्द जल्द खुलवाए जाए।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours